ईस्टर संडे – Easter Sunday 2020

Some WhatsApp Share Friends For Easter Sunday 2020 to test your friend’s ईस्टर संडे 2020 knowledge
What day is easter sunday?
ईस्टर संडे ( Easter Sunday) ईसाइयों का महत्त्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। ईसाई धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार ‘गुड फ़्राइडे’ को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह (यीशु) पुनर्जीवित हो गए थे। इस पर्व को ईसाई धर्म के लोग ‘ईस्टर दिवस’, ‘ईस्टर रविवार’ या ‘ईस्टर संडे’ के रूप में मनाते हैं। ईस्टर संडे, गुड फ़्राइडे के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है। ईस्टर खुशी का दिन होता है। इस पवित्र रविवार को ‘खजूर इतवार’ भी कहा जाता है। ईस्टर का पर्व नए जीवन और जीवन के बदलाव के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ईस्टर संडे को ईसाई समुदाय के लोग गिरजाघरों में इकट्ठा होते हैं और जीवित प्रभु की आराधना (उपासना) स्तुति करते हैं और ईसा मसीह के जी उठने की खुशी में प्रभु भोज में भाग लेते हैं और एक-दूसरे को प्रभु ईशु के नाम पर शुभकामनाएँ देते हैं। ईस्टर भाईचारे और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
ईस्टर महापर्व
ईस्टर रविवार के पहले सभी गिरजाघरों में रात्रि जागरण तथा अन्य धार्मिक परंपराएं पूरी की जाती हैं तथा असंख्य मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु में अपना विश्वास प्रकट किया जाता है। यही कारण है कि ईस्टर पर सजी हुई मोमबत्तियां अपने घरों में जलाना तथा मित्रों में इन्हें बांटना एक प्रचलित परंपरा है। ईसाई धर्म की कुछ मान्यताओं के अनुसार ‘ईस्टर’ शब्द की उत्पत्ति ‘ईस्त्र’ शब्द से हुई है। यूरोप में प्रचलित पौराणिक कथाओं के अनुसार ईस्त्र वसंत और उर्वरता की एक देवी थी। इस देवी की प्रशंसा में अप्रैल माह में उत्सव होते थे। जिसके कई अंश यूरोप के ईस्टर उत्सवों में आज भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे नवजीवन या ईस्टर महापर्व का नाम दे दिया गया। ईस्टर के पहले वाला रविवार, खजूर रविवार (पाम सन्डे) होता है और ईस्टर के पहले के तीन दिन पवित्र बृहस्पतिवार, गुड फ्राइडे और पवित्र शनिवार, जिसे कई बार ‘मौन शनिवार’ भी कहा जाता है, होते हैं। खजूर रविवार, पवित्र बृहस्पतिवार और गुड फ्राइडे क्रमश: येरूशलम में यीशु के प्रवेश, आखिरी रात्रिभोज (द लास्ट सपर) और सूली पर चढ़ाए जाने जैसी घटनाओं से जुड़े हैं। कुछ देशों में ईस्टर दो दिन तक भी मनाया जाता है और दूसरे दिन को ईस्टर सोमवार कहा जाता है।
ईस्टर संडे – Easter Sunday 2020
अन्य नाम : ईस्टर दिवस, ईस्टर रविवार, खजूर इतवार
अनुयायी : ईसाई समुदाय के लोग
तिथि : 16 अप्रैल (2017)
उत्सव : ईसाई समुदाय के लोग गिरजाघरों में इकट्ठा होते हैं और जीवित प्रभु की आराधना स्तुति करते हैं और ईसा मसीह के जी उठने की खुशी में प्रभु भोज में भाग लेते हैं और एक-दूसरे को प्रभु ईशु के नाम पर शुभकामनाएँ देते हैं।
धार्मिक मान्यता : ईसाई धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार गुड फ़्राइडे को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन अर्थात् ईस्टर संडे को ईसा मसीह (यीशु) पुनर्जीवित हो गए थे।
Read More : Happy Ram Navami Wishes In Hindi